Publish Date: Sat, 02 May 2020 (10:58 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2020 (11:03 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में घायल 2 जवानों की शनिवार को मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि दुर्भाग्य से जो 2 जवान घायल हुए थे, उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।
पाकिस्तान ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बारामूला के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जिसमें 3 जवान और 3 आम नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में 4 साल का एक बच्चा भी था। (भाषा)