चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी

Webdunia
सोमवार, 17 मई 2021 (17:00 IST)
मुंबई। अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार अपराह्न 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिनभर में यह सबसे तेज आंधी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौसम विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की।

बयान के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम केन्द्र ने हवा की गति 111 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आंधी के कारण बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (समुद्री रास्ते) को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और लोगों से वैकल्पिक रास्ता चुनने को कहा गया था।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख