UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (13:38 IST)
Uttar Pradesh News : बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के पास दुकान से सामान लेने गए एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिले में नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव माननगर निवासी संजय कुमार का 10 वर्षीय पुत्र नैतिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास में ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वापस आते समय खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संजय का घर गांव से बाहर बना हुआ है।
 
एसएचओ ने बताया कि आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक नैतिक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे धामपुर में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
 
उप जिलाधिकारी मोहित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
 
वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में तेंदुए के हमले में 15 मौतें होने के बाद 2 नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ प्रभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

अगला लेख
More