Publish Date: Tue, 29 Aug 2023 (23:30 IST)
Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 (08:15 IST)
देवास जिले के अंतर्गत सोनकच्छ विकासखंड के पिपलिया राम थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा माताजी के पास एक बीमार तेंदुआ घूम रहा था। ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया। बिना दहशत के ग्रामीणों ने तेंदुए के साथ खूब सेल्फी ली।
ग्रामीणों ने जैसे ही तेंदुए को देखा वैसे ही ग्रामीण तेंदुए के पास जाकर खड़े हो गए। तेंदुए की ओर से किसी तरह की कोई हरकत नहीं की गई, तो ग्रामीणों ने तेंदुए के साथ सेल्फी और फोटो लेना शुरू कर दिए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
तेंदुए के मिलने से किसी प्रकार की जनहानि का समाचार नहीं मिला है। हालांकि क्षेत्र में तेंदुए के मिलने से ग्रामीणों में दहशत भी थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने बिना बेहोश किए ही उसे पिंजरे में बंद कर दिया।
webdunia
Publish Date: Tue, 29 Aug 2023 (23:30 IST)
Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 (08:15 IST)