suvichar

राजस्थान में भाजपा को झटका, विधायक व पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (18:00 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के विरोध में विधायक एवं पूर्व विधायक तथा कई मंडल अध्यक्षों ने पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।
 
 
डूंगरगढ़ से भाजपा विधायक किसनाराम नाई ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने के साथ भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ने का घोषणा की है। इसी तरह पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने सूरतगढ़ से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नागपाल गंगानगर से चुनाव लड़ेंगे।
 
बासवाड़ा से पंचायती राज मंत्री धनसिंह रावत को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कई मंडल अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इसी तरह जहाजपुर में शिवजीराम मीणा को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों ने भीलवाड़ा में पार्टी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
 
बगावत के बीच भाजपा में शेष 38 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू हुई है। श्रममंत्री जसवंत यादव सहित कई नेताओं ने कोर ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी? रूस-ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका का बड़ा वार, सीनेट में बिल पास

क्या भारत-बांग्लादेश संबंधों में रोड़ा बन रही हैं शेख हसीना?

Top News 8 August: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा; Gen Z पर कंगना का यू-टर्न

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बहुत बड़ा मुद्दा, लोगों की गाड़ियां हो रहीं खराब, BJP ने बताया खराब पटकथा

Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की अमरगाथा, शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

अगला लेख