Hanuman Chalisa

झालरापाटन सीट : वसुंधरा-मानवेन्द्र की टक्कर, प‍त्नी को पति की जीत का भरोसा

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (16:37 IST)
कोटा। राजस्थान में झालरापाटन विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का कहना है कि झालरापाटन सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि मानवेंद्र सिंह ही वहां से जीत हासिल करेंगे। वसुंधरा राजे पिछली तीन बार से झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्त्व कर रही हैं।


चित्रा सिंह अपने पति के साथ उस विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चला रही हैं। वसुंधरा राजे पिछली तीन बार से झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्त्व कर रही हैं। चित्रा सिंह ने कहा कि वे हर दरवाजे पर जा रही हैं और महिलाओं से मिल रही हैं, जिनसे वे मानवेंद्र सिंह के पक्ष में वोट डालकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर करने की अपील कर रही हैं। मानवेंद्रसिंह भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं।

उन्होंने कहा कि झालावाड़ जिले के झालरापाटन में संघर्ष काफी कड़ा होगा, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पति इस सीट पर जीत हासिल करेंगे क्योंकि उनका मानना है कि लोग 'मां और बेटा' (राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह) के खिलाफ क्रोध से भरे हुए हैं।

चित्रा सिंह ने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ है और यह स्थान उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल है, लेकिन न ही किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम मिला है और न ही उद्योग स्थापित किए गए।

उन्होंने दावा किया कि पूरे क्षेत्र को उपेक्षित छोड़ दिया गया है और कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वे उद्योग स्थापित कर और कृषि उद्योग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। चित्रा ने कहा कि पांच दिन पहले जब हम यहां पहली बार आए थे, तब हम भी एक नया चेहरा थे, लेकिन लोग हमारा बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं।

मानवेंद्र सिंह हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि लोग राजे के खिलाफ अपने गुस्से को वोट में तब्दील करें। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे प्रचार अभियान के दौरान लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वे राज्य सरकार के खिलाफ काफी गुस्से में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

कलेक्‍टर की चौखट पर बेबस बुजुर्ग, न्‍याय मांगने बिजनौर से एंबुलेंस में इंदौर आई 80 साल की फातिमा, दबंगों ने कर रखा है प्रापर्टी कब्‍जा

यूपी में पुलिस डॉग मैरी ने सुलझाया ब्लाइंड रेप केस, एसपी ने दिया 10000 का इनाम

अगला लेख