Hanuman Chalisa

राजस्थान भाजपा विधानसभा चुनाव में रुकने का नाम नहीं ले रही बगावत

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (20:42 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी में बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही और टिकट नहीं मिलने के कारण बगावती तेवर अपना रहे नेताओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
 
 
सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना ने अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने के कारण नाराज होकर भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। वे अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे अब कभी भाजपा में नहीं लौटेंगे। इससे थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है। थानागाजी से पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को टिकट दिया गया है।
 
इसी तरह जिले के रामगढ़ से भाजपा के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा से इस्तीफा दे दिया। रामगढ़ से दो बार विधायक रहे आहूजा ने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी को भेज दिया। उन्होंने जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलानक करते कहा कि वे भाजपा के तानाशाह रवैए से परेशान होकर इस्तीफा दे रहे हैं।
 
भाजपा ने इस बार रामगढ़ से आहूजा का टिकट काटकर पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को दिया है। इसके अलावा बानसूर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे अलवर नगर विकास न्यास के चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
 
भाजपा ने अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 8 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन इनमें से कई सीटों पर पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कठूमर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक मंगलराम कोली का टिकट काटकर बाबूलाल मैनेजर को दिया गया है।
 
तिजारा विधानसभा के वर्तमान विधायक मामन सिंह यादव का टिकट काटकर नगर परिषद भिवाड़ी के चेयरमैन संदीप दायमा को दिया गया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। अलवर शहर से भी विधायक बनवारीलाल सिंघल का टिकट काटकर संजय शर्मा को दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं नागौर से भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं और गोयल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी है जबकि हबीबुर्रहमान कांग्रेस में शामिल होकर नागौर से टिकट लेने में भी सफल रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख