Hanuman Chalisa

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (00:22 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार रात में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं।
 
 
गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
 
बुधवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

अगला लेख