Hanuman Chalisa

मोदी का तीखा पलटवार, कहा- झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गई है कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (23:14 IST)
जोधपुर। हिन्दुत्व के ज्ञान को लेकर कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर नामदार-कामदार का तंज कसा और पूछा कि विपक्षी पार्टी ने धर्म में विशेषज्ञता कहां से हासिल की है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गई है।
 
 
यहां एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे तो एक छोटे से कामदार हैं और उन्होंने कभी हिन्दुत्व का सारा ज्ञान होने का दावा नहीं किया। ऐसी बात करने का अधिकार तो केवल 'नामदार' को ही है। मोदी अपने भाषणों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर इशारा करते 'नामदार' व खुद के लिए 'कामदार' शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
 
मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के फैसले का विरोध किया था। मोदी ने कहा कि हिन्दुत्व के ज्ञानी से मैं पूछना चाहता हूं कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था तब देश के पहले प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के संबंध में क्या रुख अपनाया? ये पूरा देश जानता है।
 
मोदी ने कहा कि राजस्थान को बिजली, पानी, सड़क के लिए वोट चाहिए या मोदी को हिन्दू धर्म का ज्ञान है या नहीं उस पर वोट चाहिए? उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी जब यहां आते हैं, तो इतना कीचड़ उछालते हैं। इन कांग्रेस वालों को पता ही नहीं है कि आप जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल ज्यादा खिलने वाला है।
 
कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि झूठ फैलाने में तो कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, एक ऐसा विद्यालय बन गई है, जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है। जो ज्यादा मार्क्स लेकर झूठ बोलने में पारंगत हो जाता है, उसे नए-नए पद व पदवी दी जाती है। राज्य में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख