Publish Date: Fri, 07 Dec 2018 (18:26 IST)
Updated Date: Fri, 07 Dec 2018 (19:54 IST)
नई दिल्ली। अटकलों के अनुरूप एक्जिट पोल रिजल्ट में भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत से काफी अधिक हैं। राजस्थान में 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। अत: बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है।
वोट प्रतिशत की बात करें तो पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 42 प्रतिशत और भारतीय जनता पार्टी को 37 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।