biodatamaker

शैली ओबेरॉय : प्रोफाइल

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (22:32 IST)
साल 2013 में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर एक ‍एक्टिविस्ट के तौर पर पार्टी में शामिल हुईं 39 वर्षीय शैली ओबेरॉय ने दिल्ली में हुए मेयर के चुनाव में भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराकर जीत हा‍सिल की। शैली ओबेरॉय अपने उत्तीर्ण अके‍डमिक करियर के लिए जानी जा‍ती हैं। शैली ओबेरॉय को 'मिस कमला रानी' अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है।

पिछले 15 सालों से भाजपा का मेयर की कुर्सी पर दबदबा बना हुआ था। शैली ने एमसीडी चुनाव में भाजपा की दीपाली कपूर को मात्र 269 वोट से हराया। उन्होंने कुल 266 वोट्स में से 150 वोट हासिल किए वहीं भाजपा प्रत्याशि रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले।

शैली ओबेरॉय 2013 में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर एक ‍एक्टिविस्ट के तौर पर पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2 साल पहले आम आदमी पार्टी की महिला विंग के अतंर्गत दिल्ली स्टेट वाइस प्रेसिडेंट का पद हासिल किया था। 2023 में शैली ओबेरॉय ने दिल्ली की पहली महिला मेयर बन इतिहास रच दिया।

शैली ओबेरॉय अपने उत्तीर्ण अके‍डमिक करियर के लिए जानी जा‍ती हैं। उन्होंने जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली से बी. कॉम किया। उन्होंने कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिरटी से हासिल की है। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से फिलॉसाफी में डॉक्टोरेट किया है।

शैली ओबेरॉय नार्सी मूंजी यूनिवर्सिरटी (मुंबई) और दिल्ली यूनिवर्सिरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रह चुकी हैं। उनके द्वारा लिखे गए 35 रिसर्च पेपर्स नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित भी हुए हैं।

शैली ओबरॉय को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) जीता था। Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

गुलामी की जंजीरों से निकला आइसक्रीम को स्वाद देने वाला वनीला

अगला लेख