क्या Budget 2020 दिलाएगा आर्थिक सुस्ती से मुक्ति, सरकार कर सकती है यह 6 बड़े ऐलान

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (16:50 IST)
भारतीय अर्थव्यवस्था इन दिनों आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर है। दुनिया भर की रेटिंग एजेंसियों ने भारत में विकास दर अनुमान को गिरा दिया है। ऐसे में वित्तमंत्री के सामने देश का बजट पेश करने की चुनौती है। सरकार का यह बजट देश को आर्थिक सुस्ती से मुक्ति दिला सकता है। लोगों को भी उनसे काफी उम्मीदें है। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार बजट 2020 में 6 बड़े ऐलान कर सकती है...  
 
1. इनकम टैक्स दर : माना जा रहा है कि सरकार बजट 2020 में 20 और 30 फीसदी टैक्स को हटाकर फ्लैट टैक्स रेट लागू कर सकती  है। यह दर 15-18 फीसदी के बीच हो सकती है।
 
2. कैपिटल गैन टैक्स : सरकार बजट में कैपिटल गैन टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिलहाल निवेश पर 1 लाख से ज्यादा की  आय पर 10 प्रतिशत कैपिटल गैन टैक्स लगता है। कहा जा रहा है ‍कि सरकार एक या दो साल के लिए LTCG पर लगने वाले टैक्स को  हटा सकती है।
 
3. डिविडेंड पर टैक्स रेट : डिविडेंड पर फिलहाल 20.56% टैक्स लगता है। लोगों को उम्मीद है कि डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स (DDT) को  पूरी तरह हटा देगी या घटाकर 15 प्रतिशत कर देगी।
 
4. कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती : पिछले बजट में सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर उद्योग जगत को बड़ी राहत दी थी। आर्थिक सुस्ती से  परेशान उद्योगपति इस बार भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं। वर्तमान में कॉर्पोरेट टैक्स की दर 22% है।
 
5. Home Loan : बजट में होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख तक की जा सकती है। फिलहाल  इनकम टैक्स में ब्याज पर 2 लाख रुपए की छूट मिल रही है।
 
6. बढ़ाई जा सकती है 80सी की सीमा  : बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स में 80 सी के तहत छूट बढ़ाने की घोषणा भी  कर सकती है। फिलहाल 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक छूट मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

अगला लेख
More