Biodata Maker

महेश नवमी आज, माहेश्वरी समाज के लिए यह दिन है खास, जानिए कैसे की जाती है पूजा?

Webdunia
Mahesh Navami 2023 
 

Mahesh Jayanti 2023 : इस बार 29 मई 2023, दिन सोमवार को महेश नवमी या जयंती मनाई जा रही है। यदि दिन माहेश्वरी समाज के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। 
 
महेश नवमी (Mahesh Navami) के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से लेकर अपार सुख, धन-संपदा, अखंड सौभाग्य और प्रसन्नता की प्राप्ति होती है। भगवान शिव जी की आज्ञा से ही इस समाज के पूर्वजों ने क्षत्रिय कर्म छोड़कर वैश्य धर्म को अपनाया था। इसलिए आज भी 'माहेश्वरी समाज' के नाम से इसे जाना जाता है।

समस्त माहेश्वरी समाज इस दिन श्रद्धा एवं भक्तिपूर्वक भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार महेश नवमी के दिन भगवान शिव जी का सबसे प्रिय दिन सोमवार पड़ने के कारण इस तिथि का महत्व अधिक बढ़ गया है। आइए यहां जानें- 
 
आइए जानते हैं यहां कैसे करें पूजन-- 
 
- भगवान शिव जी पर अक्षतयुक्त गंगाजल चढ़ाएं। 
 
- महेश नवमी के दिन शिवलिंग तथा भगवान शिव परिवार का पूजन-अभिषेक किया जाता है।
 
- भगवान शिव को पुष्प, गंगा जल और बेल पत्र आदि चढ़ाकर पूजन किया जाता है।
 
- डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की जाती है।
 
- मां पार्वती का पूजन एवं स्मरण करके विशेष आराधना की जाती है।
 
- जप के पूर्व शिव जी को बिल्वपत्र अर्पित करना चाहिए। 
 
- महेश नवमी कथा पढ़ें अथवा सुनें। 
 
- उनके ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए। 
 
- आज के दिन शिव जी खास मंत्र- 
- इं क्षं मं औं अं।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
 
- महेश नवमी के दिन पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके किसी भी मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। अत: आज के दिन उपरोक्त मंत्रों का जाप करके शिव-पार्वती जी को प्रसन्न किया जाता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Mahesh Navami 2023 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक

अगला लेख