Hanuman Chalisa

हरियाली तीज के दिन करते हैं ये 6 कार्य

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (08:03 IST)
Hariyali teej 2022: श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।  अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को है। इस दिन से महिलाओं के व्रतों की शुरुआत होती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 6 खास कार्य किए जाते हैं।
 
1. व्रत : हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तीज को आती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सामान्य व्रत रखती हैं। कहते हैं कि माता पार्वती के व्रत की शुरुआत हरियाली तीज से होकर हरितालिका तीज को समाप्त होती है। हरियाली तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। 
 
2. पूजा : इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा और आराधना करती है। आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। 
 
3. श्रृंगार : इस दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार करती है। मेंहदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं।
 
4. लोकगीत : इस दिन महिलाएं हरा लहरिया या चुनरी पहनकर माता पार्वतीजी के लोगगीत गाती हैं।
 
5. झूला झूलना : इस दिन सावन के झूले पड़ते हैं। महिलाएं झूला झूलती हैं और खुशियां मनाती हैं।
 
6. मेला : हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Abujh Muhurat: क्या होता है अबूझ मुहूर्त, क्या करें इस दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अप्रैल, 2026)

06 April Birthday: आपको 6 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख