Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Hariyali Amavsya 2019 : हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाएं लेकिन मुहूर्त का रखें खास ध्यान

Advertiesment
हरियाली अमावस्या 2019
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रुप में जाना जाता है। यह एक प्रकार से भारतीय पर्यावरण दिवस है। यह दिन खेती-किसानी करने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पौधरोपण का विशेष महत्व है। इस दौरान कृषक बारिश का पूर्वानुमान लगाते हैं, ताकि कृषि कार्य की आरंभिक प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। 
 
हरियाली अमावस्या के दिन पौधरोपण करना शुभ माना जाता है। वैसे भी पेड़-पौधे हमारी आस्था के साथ ही जीवन शक्ति से जुड़े हुए हैं। अलग-अलग पेड़-पौधों में विभिन्न देवताओं का भी वास माना जाता है। जैसे पीपल वृक्ष में त्रिदेव के साथ ही अन्य देवताओं का वास माना गया है। इसी तरह केला और आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। हरियाली अमावस पर खास पौधे लगाने और उनकी पूजा करने से शुभ फल के साथ ही ईश्वर की कृपा भी प्राप्त होती है। 
 
हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण अगर श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त में किए जाएं तो वे शुभ फलदायी होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक रोहिणी, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढा, उत्तरा भाद्रपदा, अनुराधा,   पुष्य, श्रवण, हस्त, अश्विनी, मूल और विशाखा नक्षत्र में पौधरोपण शुभ होता है।
 
इस बार 125 साल बाद बन रहा पंच महायोग
इस बार के हरियाली अमावस व्रत की खास बात यह है कि, इस बार 125 साल बाद गुरु पुष्य योग में यह पर्व आ रहा है। इतना ही नहीं, इस दिन पंच महायोग शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्यामृत योग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पूजन का काफी महत्व है। 
 
विशेष कामना के लिए विशेष पेड़ 
 
लक्ष्मी : तुलसी, आंवला, केला, बेल का वृक्ष।
आरोग्य : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी।
ऐश्वर्य और सौभाग्य : अशोक, अर्जुन, नारियल और वट वृक्ष।
संतान प्राप्ति : पीपल, नीम, बेल, नागकेशर, गु़ड़हल और अश्वगंधा।
मेधा : आँक़ड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी।
सुख प्राप्ति : नीम, कदंब और घने छायादार वृक्ष।
आनंद : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।
 
 
श्रावण अमावस्या तिथि
अमावस्या तिथि : 1 अगस्त 2019, गुरुवार
 
अमावस्या तिथि आरंभ :11:57 बजे (31 जुलाई 2019)
 
अमावस्या तिथि समाप्त : 08:41 बजे (01 अगस्त 2019)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावन की शिवरात्रि में कैसे करें शिव की पूजा?