Hanuman Chalisa
✕

Gopashtami 2024: गोपाष्टमी पूजा विधि और व्रत कथा

WD Feature Desk
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (09:51 IST)
Gopashtami Puja Vidhi : आज 09 नवंबर 2024, दिन शनिवार को गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि पर पड़ता है। गौ अष्टमी के दिन गोवर्धन, गाय और बछड़े तथा गोपाल की पूजन का विधान है।

Highlights 
  • गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व। 
  • आज मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व।
  • श्रीकृष्ण की किस लीला से जुड़ा है गोपाष्टमी का पर्व।
ALSO READ: Gau Mata Ki Aarti : ॐ जय जय गौमाता, पढ़ें गोपाष्टमी की आरती
गोपाष्टमी के बारे में जानें : शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है अत: जो व्यक्ति इस दिन गायों को भोजन खिलाता है, उनकी सेवा करता है तथा सायंकाल में गायों का पंचोपचार विधि से पूजन करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गौ पूजन से समस्त देवता प्रसन्न होते हैं।
 
हिन्दू मान्यताओं में गाय को बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गोपाष्टमी के दिन जो व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता उसको बड़ा पुण्य मिलता है। गाय को गौ माता भी कहा जाता है तथा उसे मां का दर्जा दिया गया है। जिस प्रकार एक मां अपनी संतान को हर सुख देना चाहती है, ठीक उसी प्रकार गौ माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्‍थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। यह भी मान्‍यता है कि गोपाष्‍टमी के दिन गौ सेवा करने वाले व्‍यक्‍ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गो संवर्धन हेतु गौ पूजन आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। 
 
ALSO READ: Gopashtami 2024: गोपाष्टमी कब है 2024, क्या करते हैं इस दिन, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त
आइए जानते हैं कैसे करें गोपाष्टमी पर पूजन, जानें विधि- 
 
• गोपाष्टमी के दिन शुभ व ब्रह्म मुहूर्त में गाय और उसके बछड़े को नहला धुलाकर श्रृंगार किया जाता है।
• गाय को सजाने के बाद गौ माता की पूजा और परिक्रमा करें।
• परिक्रमा के बाद गाय और उसके बछड़े को घर से बाहर लेकर जाएं और कुछ दूर तक उनके साथ चलें।
• ग्वालों को इस दिन दान अवश्य करना चाहिए।
• शाम को जब गाय घर लौटती हैं, तब फिर उनकी पूजा करें।
• गोपाष्टमी पर गाय को हरा चारा, हरा मटर एवं गुड़ खिलाएं।
• जिन के घरों में गाय नहीं हैं वे लोग गौशाला जाकर गाय की पूजा करें। 
• उन्हें गंगा जल, पुष्‍प चढ़ाएं, गुड़, हरा चारा खिलाएं और दीया जलाकर आरती उतारें। 
• गौशाला में खाना और अन्य वस्तु आदि दान भी करनी चाहिए।
• आज के दिन गौशाला में यथाशक्ति दान दक्षिणा, भोजन इत्यादि अवश्य ही देना चाहिए।
 
गोपाष्टमी पर्व की कथा क्या है : गौपूजन का पर्व गोपाष्टमी की कथा के अनुसार बाल कृष्‍ण ने माता यशोदा से इस दिन गाय चराने की जिद की थी। यशोदा मइया ने कृष्‍ण के पिता नंद बाबा से इसकी अनुमति मांगी थी। नंद महाराज मुहूर्त के लिए एक ब्राह्मण से मिले। ब्राह्मण ने कहा कि गाय चराने की शुरुआत करने के लिए यह दिन बहु‍त ही अच्‍छा और शुभ भी है। इसलिए अष्‍टमी पर कृष्‍ण ग्‍वाला बन गए और लोग उन्‍हें गोविंदा के नाम से पुकारने लगे। 
 
माता यशोदा ने अपने लल्ला का श्रृंगार किया और जैसे ही पैरों में जूतियां पहनाने लगी तो बाल कृष्‍ण ने मना कर दिया और बोले मैय्या यदि मेरी गौएं जूतियां नहीं पहनती तो मैं कैसे पहन सकता हूं। यदि पहना सकती हो तो उन सभी को भी जूतियां पहना दो… और भगवान जब तक वृंदावन में रहे, भगवान ने कभी पैरों में जूतियां नहीं पहनी। आगे-आगे गाय और उनके पीछे बांसुरी बजाते हुए भगवान श्री कृष्ण, उनके पीछे बलराम और उनका यश का गान करते ग्वाल-गोपाल इस प्रकार से विहार करते हुए भगवान ने उस वन में प्रवेश किया, तब से भगवान की गौ-चारण लीला का आरंभ हुआ और वह यही शुभ तिथि गोपाष्टमी कहलाई। और इस तरह बाल कृष्‍ण ग्‍वाला बन गए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: ज्योतिष की नजर में क्यों हैं 2025 सबसे खतरनाक वर्ष?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

सभी देखें

धर्म संसार

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख