अमेरिका में सफल रहे हैं भारतीय-अमेरिकी : राजा

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि दुनिया के सबसे महान  देश में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अपने सांस्कृतिक मूल्यों को बरकरार रखा जिसकी  वजह से वे अमेरिका में सफल रहे हैं।


 
वॉशिंगटन के उपनगर वर्जीनिया में भारत का गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए  भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि आप दुनिया के सबसे  महान देश में सफल रहे हैं। मैं आपका अमेरिकी सांसद रहूंगा। मैं आपके मूल्यों का प्रतिनिधित्व  करता रहूंगा। मैं आपके सपनों का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा। 
 
इलिनोइस से कांग्रेस सदस्य कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सफलता का श्रेय  भारतीय-अमेरिकी समुदाय को दिया जिन्होंने दशकों से अपने देश की संस्कृति के मूल्यों को  बरकरार रखा है और इन मूल्यों ने उनकी पीढ़ी के हर सदस्य को सफलता की सीढ़ी चढ़ने में  मदद की है।
 
मशहूर भारतीय-अमेरिकी परोपकारी फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि वर्ष 2016 सच में हमारे  भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए चमत्कारिक वर्ष रहा। उन्होंने कहा कि सीनेट में पहली बार  भारतीय मूल के सांसद के रूप में कैलिफोर्निया की सांसद कमला हैरिस है। अमेरिकी राजनीति  में वे चमकता सितारा हैं। वे असल प्रतिभा हैं।

साथ ही कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन एमी बेरा  समेत 4 नए सदस्य रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति हैं। हम सबके लिए वह  गौरव का क्षण था, जब इन 5 शानदार लोगों ने अमेरिकी संसद के सदस्य के रूप में शपथ  ग्रहण की थी। (भाषा)

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More