Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खतना मामले में भारतीय मूल का डॉक्टर आरोप मुक्त

Advertiesment
Indian doctor
लंदन। मां की सहमति के बिना एक बच्चे का कथित तौर पर खतना करने के मामले में गिरफ्तार किए गए इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड के एक भारतीय मूल के चिकित्सक को आरोप मुक्त कर रिहा कर दिया गया।
 
जनरल फिजिशियन डॉ. बलविंदर मेहत पर चार साल पहले तीन महीने के बच्चे का बिना चिकित्सकीय कारणों के खतना करने का आरोप लगा था। नाटिंघमशायर पुलिस के मुताबिक, क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) को लगा कि दोषसिद्धि की कोई वास्तविक संभावना नहीं है। उन्होंने घटना की पूरी तरह जांच की थी।
 
बच्चे की दादी मुस्लिम समुदाय की बताई जाती हैं और माना जाता है कि वे उसे जुलाई 2013 में इस प्रक्रिया के लिए मेहत के पास ले गईं। 61 वर्षीय डॉक्टर को इस साल जून में जब गिरफ्तार किया गया था तो उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि मां की इसके लिए मंजूरी थी।
 
 
पुलिस ने बच्चे के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने की साजिश के संदेह में लड़के के पिता और दादी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उन्हें बिना आरोप के छोड़ भी दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजेदार चुटकुला : कहां पर थे...