suvichar

प्रवासी कविता : राधा के कान्हा

देवयानी एस.के.
सनन-सनन हवा से तुम
भूमि पर अडिग मैं
कलकल बहते पानी तुम
किनारे से जुड़ी मैं
चंद्र कभी-कभी सूर्य तुम
आकाश सी स्थायी मैं
मौसम से बदलते तुम
वृक्ष सी खड़ी मैं
कल्पना से तरल तुम
सत्य सी अटल मैं
पंख पसारे तत्पर तुम
दहलीज़ पर ठहरी मैं
चक्र से घुमते सुदर्शन तुम
मुरली की शाश्वत धुन सी मैं
अनंत उफनता समुद्र तुम
यमुना तट पर कदम्ब सी मैं
असीम रंग के इंद्रधनुष तुम
कृष्णरंग की बदली मैं
द्वारका के स्वामी तुम
वृन्दावन की तुलसी मैं
जग के प्यारे कान्हा तुम
कान्हा की कनुप्रिया मैं
कण कण में बसे कृष्ण तुम
कृष्ण में बसी राधा मैं। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

अगला लेख