shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 January Girl Child Day poem: घर आई मेरी नन्ही परी

Advertiesment
January 24 Girl Child Day
हर एक लम्हा आए याद उस दिन का 
जब आई मेरी नन्ही परी 
 
सुंदर, नाजुक, कोमल-कोमल 
मानो कोई खिली थी नन्ही-सी कली
 
देख-देख मैं मन ही मन खुश होती 
लहराती मेरे मन की बगिया 
 
एक अनूठे आनंद से भर जाती मैं
और सहज मुस्कुराती मेरी अंखियां 
 
मातृत्व का पद देकर तुमने
मुझको बेटी पूर्ण किया 
 
अबोध, नि:स्वार्थ, निष्पाप सहजता बस 
इसका ही तुझमें मैंने दर्शन किया। 
 
अपने प्यार को तूने 
हम सब पर बरसाकर
धन्य किया जीवन मेरा 
 
श्रद्धा-सुमन समर्पित कर 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता : सबकी शान होती हैं बेटियां