संरा में छह शीर्ष राजनयिकों को दीपावाली ‘पॉवर ऑफ वन’ सम्मान

Webdunia
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यहां पहले दीपावाली ‘पॉवर ऑफ वन’ पुरस्कार से एक भारतीय महिला समेत छह शीर्ष राजनयिकों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार और अधिक ‘आदर्श, शांतिपूर्ण और सुरक्षित’ दुनिया बनाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।
 
अमेरिका की डाक सेवा ने पिछले वर्ष दीपावाली के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया था। ये पुरस्कार इसी की पहली वर्षगांठ पर दिए गए।
 
पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के निवर्तमान राजदूत मैथ्यू रेक्राफ्ट, संयुक्त राष्ट्र में लेबनान के राजदूत नवाफ सलाम और यूएन विमेन की भारतीय प्रमुख लक्ष्मी पुरी शामिल हैं।
 
एक वक्तव्य में कहा गया कि इस समारोह का आयोजन बेलारूस, जॉर्जिया और भारत के स्थायी मिशनों ने संयुक्त रूप से किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, श्रीलंका, थाईलैंड, स्पैन, कुवैत और अल्जीरिया समेत करीब दो दर्जन देश इसके सह आयोजक थे।
 
आयोजन यहां न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर्स में हुआ। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी ऑफिस जाते हैं और बढ़ रहा है वजन? हो सकते हैं ये 5 कारण

Friendship Day पर दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए घर पर बनाएं ये 10 सुंदर गिफ्ट्स

ये तरीके अपनाएं, जीवनसाथी बन जाएगा आपका सबसे अच्छा दोस्त

बेस्ट फ्रेंड के लिए घर पर बनाएं सुंदर Friendship Band, जानें तरीका

हमेशा रहना है सेहतमंद तो डाइट में शामिल करें ये 5 मैजिकल जूस, जानें कई फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Lotus Tea, जानिए 5 बेहतरीन फायदे

Friendship day 2024: फ्रेंडशिप डे पर जानें पौराणिक काल के 5 खास मित्र

क्या खाली पेट ब्रेड खाना फायदेमंद है? आइए जानते हैं फायदे और नुकसान

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को दें इन 5 में से कोई एक खूबसूरत गिफ्‍ट

अगला लेख
More