Hanuman Chalisa

अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने संभाला प्रभार

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने अपना कार्यभार संभालते हुए  प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सीनेटर जैक रीड के साथ बैठक की। वे आम चुनाव से कुछ दिन पहले  शहर आए थे।


 
शक्तिशाली सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के रैंकिंग सदस्य रीड ने शीर्ष भारतीय दूत के साथ  मंगलवार को कैपिटोल हिल में बैठक के बाद ट्वीट किया कि अमेरिका एवं भारत के बीच  मजबूत संबंधों पर चर्चा के लिए राजदूत नवतेज सरना के साथ अच्छी मुलाकात हुई। 
 
वर्ष 1980 बैच के विदेश सेवा अधिकारी सरना ने मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी  एवं शक्तिशाली हाउस इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष अमी बेरा से भी मुलाकात की। सरना ने 9  नवंबर को विदेश मंत्रालय के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल पीटर सेलफ्रिज के समक्ष अपने पहचान पत्र  पेश किए थे।
 
वे बाद में अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने औपचारिक राजनयिक  परिचय पत्र सौंप सकते हैं। वर्ष 2008 तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे सरना इससे पहले  इसराइल में भारत के राजदूत और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।  (भाषा)

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख