कन्या शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई, जानिए किसे कहते हैं 'कन्या'

Webdunia
kanya kise kahate hain: नवरात्रि में कन्या पूजन और कन्या भोज का महत्व माना गया है। प्राचीन भारतीय संस्कृति में खासकर आर्य संस्कृति में कन्या शिशु के जन्म के समय उत्सव का आयोजन होता था। देवताओं ने संकट काल के समय जिन देवियों का आह्‍वान किया वह पहले कन्या रूप में ही प्रकट हुई थी। पुराण कथा के अनुसार देवताओं के संगठित शक्तिपुंज का जो विग्रह बना वह एक नारी थी।
 
महत्वपूर्ण प्रश्न है कि इस संस्कृति में शिशु नारी को कन्या नाम क्यों दिया? दरअसलल कन्या शब्द का विकास संस्कृत की कन धातु से होता है, जिसका अर्थ है दीप्त होना। 'कन्या दीप्तये इति', टाप प्रत्यय लगाकर यक के साथ कन धातु कन्या शब्द निष्पन्न करती है।
 
कोशकारों ने कन्या की एक आयु, एक वय तथा एक स्थिति तय कर दी और उसे नाम दिया गौरी। जिस आयु तक छोटी बच्ची वस्त्ररहित घूम सकती है वही आयु थी कन्या की। अमरकोश में कन्या कुमारी गौरी कहते हुए उसे एक खास आयु वर्ग से बांधकर आयु सीमा 10 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
8 वर्ष की बालिका को शास्त्रों ने नाम दिया गौरी, 9 वर्ष की बालिका का नाम दिया रोहिणी और 10वें वर्ष में शास्त्र ने उसे कन्या कहा है और उससे ऊपर नारी। नारी को भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी कहा गया है।
एक अन्य मान्यता के अनुसार-
 
 
पुस्तक- कन्या यात्रा, लेखक - डॉ. मूल शंकर शर्मा से साभार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

धर्म संसार

23 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

23 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मई 2025 में होगा 6 ग्रहों का गोचर, 3 ग्रहों से होगा बड़ा बदलाव

पहलगाम पहला पड़ाव, इस जगह के इतिहास और खास स्थलों को जानकर चौंक जाएंगे

सत्य साईं महाप्रयाण दिवस, जानें जीवन परिचय और उनके चमत्कार के बारे में

अगला लेख