Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(होली-धुलेंड़ी पर्व)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण एकम
  • अमृत काल: दोपहर 03:50 से शाम 05:35 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- होली (धुलेंड़ी)
  • राहुकाल: दोपहर 12:35 से 02:00 तक
webdunia

नवरात्रि व्रत में बनाएं सिंघाड़े का यह स्वादिष्ट हलवा, नोट करें रेसिपी

Advertiesment
singhara halwa
kuttu ka halwa: नवरात्रि व्रत में आप फलाहार में जहां सिंघाड़े खा सकते हैं, वहीं सिंघाड़े के आटे से बने हलवे का सेवन भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यहां इसे बनाने की सरल विधि-
 
• इसे बनाने के लिए 1 कप सिंघाड़े का आटा, 1 कप चीनी, 4 चम्मच देसी शुद्ध घी की ज़रूरत होगी।
• साथ ही आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 कप पानी और मिक्स ड्राई फ्रूट्स भी सामग्री में शामिल करें।
• एक फ्राई पैन में 4 टेबल स्पून घी गर्म करें और सिंघाड़े के आटे को इसमें डालें।
• इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए भूरा होने तक पकाएं।
• अब एक पैन में 2 कप पानी उबाल लें। इस पानी को भुने हुए आटे वाले पैन में डालें।
• इसे लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़े। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
• अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इस चीनी को पूरी तरह से घोलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
• जब हलवा किनारे से छूटने लगे तो इसमें बचा हुआ घी डालकर अच्छे से मिला लें।
• अब सिंघाड़े के हलवे को अपनी पसंद के सूखे मेवे से गार्निश करें और फलाहार में उपयोग में लाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी पर संधि पूजा करना क्यों है जरूरी?