Publish Date: Thu, 17 Nov 2022 (02:54 IST)
Updated Date: Thu, 17 Nov 2022 (09:47 IST)
Benefits of basil: तुलसी के पौधे को आयुर्वेद और हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। तुलसी मुख्यता तीन प्रकार की होती हैं- कृष्ण तुलसी, सफेद तुलसी तथा राम तुलसी जिसमें से कृष्ण तुलसी सर्वप्रिय मानी जाती है। सभी तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी फ्लू, एंटी बैक्टेरियल के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
1. तुलसी का पत्ता खाते रहने से किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होता। तुलसी में कैंसर जैसे रोग को भी समाप्त करने की क्षमता है।
2. दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। तांबा और तुलसी दोनों ही पानी को शुद्ध करने की क्षमता रखते हैं।
3. प्रतिदिन 4 पत्तियां तुलसी की सुबह खाली पेट ग्रहण करने से वात, पित्त, कफ आदि दोष दूर होने लगते हैं।
4. तुलसी का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज और रक्त विकास से बचा जा सकता है।
5. प्रतिदिन तुलसी का पानी पीने से तनाव दूर होता है और मन शांत होता है।
6. तुलसी का नित्य सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्रतिदिन खाली पेट तुलसी के पत्तों को खाने से इम्युनिटी भी बढ़ती है। एक जग पानी में 6-7 बूंद तुलसी का अर्क डालकर पीने से भी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
7. तुलसी की पत्तियां या रस पीने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है, जो लोग एलर्जी की सर्दी-खांसी से परेशान है उन्हें इस बीमारी से समाधान के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
8. तुलसी के समीप आसन लगाकर यदि कुछ समय प्रतिदिन बैठा जाए तो श्वास व अस्थमा जैसे रोग आदि से छुटकारा मिल जाता है।
9. तुलसी हमारा मेटाबोलिज्म बढाती है साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती है।
10. तुलसी की चाय या इसके अर्क का पानी पीने से कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर : घरेलू नुस्खे किसी डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।