योगी आदित्यनाथ का कार्यालय भी हुआ भगवामय

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (20:47 IST)
लखनऊ। बिना किसी अपवाद के हमेशा भगवा वस्त्र पहनने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय भवन ‘एनेक्सी’ भी अब गेरुए रंग में रंगा जा रहा है। लालबहादुर शास्त्री भवन यानी ‘एनेक्सी’ में मुख्यमंत्री के कार्यालय के साथ-साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं। अब इसके सफेद रंग को भगवा किया जा रहा है।
 
राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुमोदन के बाद ‘एनेक्सी’ को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनेक्सी को पहले परंपरागत सफेद और नीले रंग से रंगा जाना था, लेकिन हाल में आए एक प्रस्ताव पर सभी संबंधित अधिकारियों ने इसे केसरिया रंग में रंगने पर रजामंदी दे दी।
 
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय में रखे गये तौलिए भगवा रंग के हैं। साथ ही वहां लगे पर्दे भी हल्के केसरिया रंग के हैं। हाल में मुख्यमंत्री ने भगवा रंग से रंगी 50 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाई थी। यहां तक कि इस मौके के लिए सजाए गए मंच पर भी केसरिया पर्दें और गुब्बारे लगाए गए थे। इसके अलावा राज्य के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को केसरिया रंग के बैग दिए गए थे। 
 
साथ ही सरकार के 100 दिन तथा छ: माह पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तिकाएं भी भगवा रंग की थीं। हालांकि विपक्ष एनेक्सी जैसे सर्वोच्च प्रशासनिक भवन को भगवा रंग में रंगने से नाराज है और उसने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सरकारी इमारतों का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है।  समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि सरकार का यह कदम उत्तर प्रदेश और उसकी राजनीति का भगवाकरण करने की कोशिश है। कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने इस पर कहा कि प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक भवन को किसी एक राजनीतिक दल से जुड़े रंग में रंगना सही नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More