Hanuman Chalisa

अब घर बैठे सिम को आधार से कर सकेंगे लिंक

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (20:22 IST)
नई दिल्ली। सरकार सिम कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान करने जा रही है। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान किया जाएगा और मोबाइल यूजर्स घर बैठे ही मोबाइल नंबर आधार से सत्यापित करा पाएंगे। मोबाइल नंबर से आधार कार्ड लिंक कराने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए सरकार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) और आपके घर पर री-वेरिफिकेशन की सुविधा दे सकती है। अभी तक मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने के लिए एनरॉलमेंट सेंटर जाना होता था। 
मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिया जाएगा कि वे री-वेरिफिकेशन मोबाइल यूजर के घर पर उपलब्ध कराएं। इसका फायदा वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों और दिव्यांगों को मिलेगा। मोबाइल कंपनियों को कहा गया है कि वे ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए पूरा तंत्र तैयार करें। इससे यूजर्स को परेशानी न हो। नया मोबाइल नंबर लेने के लिए आधार कार्ड पहले से अनिवार्य है, लेकिन सरकार ने पुराने यूजर्स को भी अपना सिम आधार से लिंक करने को कहा है। 
 
इसके अलावा मौजूदा मोबाइल ग्राहकों के लिए आधार ओटीपी आधारित पुन: सत्यापन की सुविधा भी शुरू की गई है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया गया है कि वे मोबाइल ग्राहकों के लिए ओटीपी आधारित पुन: सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करें। ऑपरेटर्स को इसके लिए एसएमएस या आईवीआरएस या उनके मोबाइल एप का इस्तेमाल करने को कहा गया है। 
 
सूत्र ने कहा कि इसका आशय है कि यदि एक मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस में पंजीकृत है, तो ओटीपी तरीके का इस्तेमाल उस नंबर के पुन: सत्यापन के अलावा संबंधित ग्राहक के अन्य नंबरों के सत्यापन के लिए भी किया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि करीब 50 करोड मोबाइल नंबर पहले ही आधार डेटाबेस में रजिस्टर्ड हैं। इन सभी मामलों में पुन: सत्यापन के लिए ओटीपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख