biodatamaker

होली भाईचारे का पर्व, किसी पर जबरन रंग ना डालें: योगी आदित्यनाथ

Webdunia
शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (16:25 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे का पर्व है और किसी पर जबरन रंग नहीं डाला जाना चाहिए।
 
योगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित फागुन महोत्सव में अपने संबोधन में कहा कि जो लोग होली नहीं खेलना चाहते हैं उन पर जबरन रंग मत डालिए। होली सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार है, इसे अनुशासन के साथ मनाएं।
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे जातिवाद और छुआछूत से ऊपर उठकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां समता और भाईचारा हो। होली का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हम होलिका दहन में अपनी सभी हताशाओं और बुराइयों को भी जला दें एवं सद्भाव तथा भाईचारा अपनाएं।
 
योगी ने कहा कि एक हताश और कट्टर समाज कभी भी सम्मान के साथ आगे नहीं बढ़ सकता, लिहाजा हम आपसी मतभेदों को खत्म करके एक मजबूत समाज और देश का निर्माण करें।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुनते हैं और उन्होंने संकल्प से सिद्धि का मूल मंत्र दिया है। मोदी इस वक्त भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं और विजय पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
 
योगी ने कहा कि वर्ष 2022 में देश अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा होगा। आपको तय करना होगा कि आप किस तरह का भारत और किस तरह का गोरखपुर चाहते हैं। आपको एक ऐसे देश की जरूरत है जहां तानाशाही, जुल्म, भ्रष्टाचार, अपराध, आतंकवाद और गरीबी ना हो। जहां हर किसी को आश्रय मिले, हर किसी को बिजली और रसोई गैस का कनेक्शन हासिल हो।
 
इससे पहले योगी ने भगवान नरसिंह की आरती की और मंच से लोगों के साथ गुलाल और फूलों की होली खेली। हालांकि उन्होंने पिछले करीब 22 वर्षों से चले आ रहे सिलसिले को तोड़ते हुए नरसिंह यात्रा की अगुवाई नहीं की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख