Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

योगी इफेक्ट, यूपी का देवबंद बना देववृंद!

हमें फॉलो करें योगी इफेक्ट, यूपी का देवबंद बना देववृंद!
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (14:01 IST)
उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिले रिकॉर्ड बहुमत के बाद राज्य में कुछ बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। मुस्लिम बहुल देवबंद पोस्टरों में देववृंद हो गया है। यहां से भाजपा के बृजेशसिंह विधायक बने हैं। 
उल्लेखनीय है कि विधायक बनने के बाद बृजेशसिंह ने कहा था कि देवबंद इलाके का पुराना नाम देववृंद है। उन्होंने इस क्षेत्र को महाभारतकालीन बताया है। सिंह का मानना है कि यह वही स्थान है जहां सिंह की मानें तो देवबंद ही वो जगह है जहां यक्ष ने युधिष्ठिर से सवाल पूछे थे। अत: इस स्थान का नाम बदलकर देववृंद कर दिया जाए। चुनावी जीत के बाद सिंह ने अपने क्षेत्र में एक पोस्टर लगाया है कि अभूतपूर्व सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी 'देववृंद' वासियों का कोटि कोटि धन्यवाद। 
 
इस पोस्टर में नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथसिंह, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य भाजपा नेताओं के फोटो भी लगे हैं। हालांकि इसमें मुख्‍यमंत्री आदित्यनाथ का पोस्टर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। वैसे भी यूपी में 'योगी इफेक्ट' शुरू हो गया है। राज्य के कुछ बूचड़खानों पर ताले लगा दिए गए हैं। साथ ही एंटी रोमियो फोर्स भी सक्रिय हो गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि सहारनपुर जिले में आने वाली देवबंद सीट की आबादी का 65 फीसदी हिस्सा मुस्लिम है। बृजेश ने बीएसपी के माजिद अली को 29 हजार 415 वोटों से हराया था। सिंह का दावा था कि मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर भाजपा के रुख का समर्थन करते हुए उन्हें वोट दिया था है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाकाल मंदिर के भस्मार्ती द्वार के पास लगी आग