Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

महाकाल मंदिर के भस्मार्ती द्वार के पास लगी आग

हमें फॉलो करें महाकाल मंदिर के भस्मार्ती द्वार के पास लगी आग
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (13:55 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बुधवार को एक दुकान में आग लग गई। उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना एक दुकान में रखे सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक दुकान में दाल बाफले बन रहे थे। इसी बीच गैस से आग लग गई। इस हादसे में तीन दुकानें जल गईं। जहां आग लगने की घटना हुई है वह मंदिर के भस्मार्ती द्वार के पास ही है। जैसे ही लोगों को आग लगने के बारे में जानकारी मची वहां अफरा तफरी का माहौल हो गई। (वेबदुनिया न्यूज)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्ल्स होस्टल में घुसकर अंडर गार्मेंट्स चुराता था...