Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 5 June 2025
webdunia

चीन से क्या संबंध है महाबलीपुरम का, जानिए रोचक तथ्‍य (फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें xi jinping
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (12:56 IST)
मामल्लापुरम (महाबलीपुरम) में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्र शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होने जा रही है। यह प्राचीन शहर अपने गौरवशाली इतिहास और मंदिरों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि वार्ता स्थल के महाबलीपुरम का नाम चीन की ओर से ही सुझाया गया था।
 
xi jinping
इस स्थान का चीन से बहुत पुराना रिश्ता है। 18वीं सदी में यहां के पल्लव राजा और तत्कालीन चीनी शासक के बीच सुरक्षा समझौता हुआ था। सातवीं सदी में चीनी प्रतिनिधिमंडल भी यहां आया करता था।
xi jinping
यूं तो पल्लवों की राजधानी कांचीपुरम थी, लेकिन महाबलीपुरम को उनकी दूसरी राजधानी के नाम से जाना जाता था। सातवीं शताब्दी में चीनी यात्री ह्वेनसांग कांचीपुरम आया था।
xi jinping
महाबलीपुरम उस काल में बड़ा व्यापारिक और सांस्कृतिक केन्द्र था। पल्लव साम्राज्य से विदेशों से व्यापारिक संबंध थे, इनमें चीन भी शामिल था। 
xi jinping
महाबलीपुरम शहर यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। एक पत्थर को काटकर बनाया गया रथ और यहां के मंदिर काफी आकर्षक हैं।
xi jinping
सातवीं सदी में पल्लव राजा नरसिंह देव वर्मन महामल्लम थे। उन्हीं के नाम पर इस शहर के नाम मामल्लापुरम नाम पड़ा।
xi jinping
यहां चट्‍टानों को काटकर बनाए गए ज्यादातर मंदिर शैव परंपरा पर आधारित हैं। इस खूबसूरत शहर को मंदिरों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर के बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु ने असुर राजा महाबली के के अंत के लिए वामन अवतार लिया था।

(सभी फोटो : सारंग क्षीरसागर, वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, चीन के साथ व्यापार वार्ता प्रगति पर