dharma sangrah
✕

द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद 2 भारतीय सैनिकों का 74 साल बाद अंतिम संस्कार

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (23:02 IST)
नई दिल्ली। द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए 2 भारतीय सैनिकों की 74 साल बाद पहचान निर्धारित हो पाई है और अब उन्हें इटली में दफनाया जाएगा।
 
करीब 21 साल की उम्र के हरियाणा के रोहतक के हरिसिंह और हिसार के पालूराम 13वीं फ्रंटियर फोर्स राइफल्स की चौथी बटालियन में तैनात थे और 362 जर्मन इन्फैन्ट्री डिवीजन से मोर्चा ले रहे थे। ये दोनों पोगियो आल्टो की लड़ाई के दौरान 13 सितंबर 1944 से लापता थे। इन दोनों को इटली में फ्लोरेंस के गिरोन मॉन्यूमेंटल सिमेटरी में दफनाया जाएगा।
 
उन्हें दफनाए जाने के बाद कब्र की मिट्टी भारत लाई जाएगी और उनके परिजनों को सौंपी जाएगी। इन दोनों के शारीरिक अवशेष 1996 में पोगियो आल्टो के पास से मिले थे जिनकी जांच 2010 में शुरू हुई थी। वर्ष 2012 में पता चला कि ये अवशेष गैरयूरोपीय युवकों के हैं जिनकी आयु करीब 21 वर्ष रही होगी। कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कमीशन के दस्तावेजों में लापता लोगों की जानकारी के आधार पर दोनों की पहचान की गई।
 
ये दोनों फ्रंटियर फोर्स राइफल्स रेजिमेंट में तैनात थे, जो वर्ष 1947 में आजादी मिलने के बाद पाकिस्तानी सेना में मिल गई थी। उस रेजिमेंट में सैम बहादुर मानेकशॉ भी रहे, जो बाद में भारतीय सेना के प्रमुख भी बने और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऐतिहासिक विजय के बाद उन्हें फील्ड मार्शल की पदवी भी मिली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अमेरिका, जर्मनी और इजराइल हुए UP के फल-सब्जियों के कायल, निर्यात बढ़ा

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख