पश्चिमी दिल्ली के नाले से सूटकेस में बंद मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (15:36 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक नाले में पड़े एक सूटकेस से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे रहे थे और उसकी पहचान करना मुश्किल है।
 
सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध को महसूस करने के बाद बुधवार को एक राहगीर ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पीड़िता की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन कहा कि यह एक युवती का शव प्रतीत होता है।
 
उन्होंने कहा कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। बंसल ने कहा कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
 
अधिकारी ने कहा कि कोई चोट नहीं दिख रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि उसे किस तरह की चोटें लगी हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More