किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं का एमएसपी 110 व सरसों का 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (14:42 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 110 रुपए बढ़ाकर 2,125 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। इसके साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपए बढ़ाकर 5,450 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया कि किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल की समिति (सीसीईए) की बैठक में एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया। एमएसपी वह दर है जिस पर सरकार किसानों से कृषि उपज खरीदती है। इस समय सरकार खरीफ और रबी- दोनों सत्रों में उगाई जाने वाली 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है।
 
रबी (सर्दियों) फसलों की बुवाई, खरीफ (गर्मी) फसलों की कटाई के बाद अक्टूबर में शुरू होती है। गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सीसीईए ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) और विपणन सत्र 2023-24 में 6 रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है।
 
फसल वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का एमएसपी 110 रुपए बढ़ाकर 2,125 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो फसल वर्ष 2021-22 में 2,015 रुपए प्रति क्विंटल था। बयान में कहा गया है कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,065 रुपए प्रति क्विंटल रहने का अनुमान है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More