CM योगी के बाद MP में अपराधियों पर शिवराज का बुलडोजर, मकान ढहाने पर क्या है कानून ?

Webdunia
रविवार, 27 मार्च 2022 (17:24 IST)
उत्तरप्रदेश चुनाव में बुलडोजर खूब चर्चा रही। योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बाबा' नाम भी दिया गया। बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बुलडोजर का खौफ यूपी के अपराधियों में अब और बढ़ने लगा है। कहीं बुलडोजर चल रहा है तो कहीं बुलडोजर के डर से अपराधी सरेंडर कर रहे हैं। 
 
यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी अपराधियों के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से तबाह किया जा रहा है। हाल ही मध्यप्रदेश में अपराधियों को निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। महू के पिगडम्बर में आरोपितों के निर्माणों को बुलडोजर से ढहाया गया।  
उप्र में क्या है कानून : बुलडोजर को लेकर बढ़ते खौफ के बीच ये जानना जरूरी है कि बुलडोजर कब और कैसे चलता है? इसके नियम क्या हैं? यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक कानूनी तौर पर बुलडोजर दो परिस्थितियों में चलता है। पहले जब कोई व्यक्ति किसी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर अपना निर्माण करा ले। 
 
इस स्थिति में उस सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अवैध निर्माण को गिराया जाता है। इसके लिए बाकायदा लेखपाल, कानूनगो, एसडीएम, तहसीलदार से लेकर जिला प्रशासन की रिपोर्ट लगाई जाती है। स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया जाता है। तब बुलडोजर सरकारी जमीन पर बने निर्माण को गिराने के लिए पहुंचता है।
दूसरी स्थिति में बुलडोजर तब चलाया जाता है जब अपराध करने के बाद अपराधी लगातार भाग रहा हो। जब अपराधी कानूनी प्रक्रिया और वारंट के बाद भी सरेंडर नहीं करता है तब प्रशासन उसकी अपराध से कमाई संपत्ति पर कुर्की का आदेश लेने के बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाती है। उत्तरप्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक इसके लिए जरूरी है कि वो संपत्ति अपराध की कमाई से बनाई गई हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

आरजी कर अस्पताल मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक रॉय को किया तलब

शाह ने पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणी को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना

जम्मू कश्मीर फिर से बनेगा राज्य, श्रीनगर में बोले नरेन्द्र मोदी

हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

अगला लेख
More