Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : गर्मी से परेशान दिल्ली को हल्की बारिश से मिल सकती है राहत, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (10:34 IST)
नई दिल्ली। मानसून देशभर में छा चुका है। मौसम अनुमान संस्था स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 4-5 दिनों के दौरान धूलभरी आंधी के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में हो सकती है। संस्था के अनुसार सप्ताह के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून एनसीआर में पहुंच सकता है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो गहन हो रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाके समेत गुजरात के तटीय भागों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई निचले इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। झोपड़ियों से लेकर बंगले तक डूब गए हैं। 
 
पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिणी गुजरात समेत पश्चिमी तटीय भागों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक देश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के 28 फीसदी उपमंडलों में बारिश में कमी दर्ज की गई है और 5 उपमंडलों में बारिश सामान्य रही है। हालांकि मानसून के इस सप्ताह और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। 
 
आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे मध्य भारत सहित ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। महापात्रा ने कहा कि उत्तर भारत के हिस्सों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को इस कम दबाव के क्षेत्र से कोई फायदा नहीं मिलेगा और इस बात की संभावना क्षीण है कि इन राज्यों में इस कारण से बारिश होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना: पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा ने बताया अराजकता की राजनीति

वंदे मातरम् पर फिर घमासान: 150 साल पुराने गीत में आज का भारत क्या खोज रहा है?

चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार, कहा- ‘मिठाई कौन खाता है, आजकल तो सबको डायबिटीज है’

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तत्काल निलंबन के निर्देश

NEET छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी सख्त, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरने पर बैठे

अगला लेख