Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम अपडेट : मानसून से तरबतर हुए देश के कई हिस्से, मुंबई के लिए जारी हुआ अलर्ट

Advertiesment
Weather updates
30 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिससे उत्तर भारत की ओर तेज़ हवाएं चलेंगी और मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, तो दूसरी ओर 15 दिन की देरी से महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाला मानसून मुंबई में आफत बन गया है। बारिश ने महानगर और उसके बाहरी इलाकों को सराबोर कर दिया। वहीं मानसून ने मप्र की राजधानी भोपाल में भी दस्तक दे दी है। यहां आसपास के जिलों में 2 दिन से हो रही बारिश को मौसम विभाग प्री मानसून बता रहा था उसे अब मानसूनी बारिश मान लिया है।
 
खबरों के मुताबिक, 15 दिन की देरी से महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाला मानसून मुंबई में आफत बन गया है। ऐसे में लोग 2005 की बारिश को याद कर सहम गए हैं। मुंबई के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो चुका है।
 
जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटे तक मुंबई में इसी तरह तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद भी मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटों में और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
 
झमाझम बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
 
दिल्ली में 3 जुलाई को मानसून के पहुंचने और बारिश शुरू होने की संभावना है। इस बार मानसून कुछ देरी से चल रहा है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को गर्म और शुष्क मौसम रहा। राजधानी दिल्ली में आने वाले लगभग तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं और साथ ही धूप भी निकली रहेगी।
 
वहीं दूसरी ओर मध्‍य प्रदेश के भोपाल में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां आसपास के जिलों में 2 दिन से हो रही बारिश को मौसम विभाग प्री मानसून बता रहा था उसे अब मानसूनी बारिश मान लिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और मंडला से होकर गुजर रही है। बीते दो दिन से इन स्थानों पर बारिश हो रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2, 5, 10 रुपए के सिक्कों को लेकर बड़ी खबर, RBI ने दिया यह आदेश