Daily Horoscope
✕

Weather Update : 5 दिन के विलंब से पूरे देश में पहुंचा मानसून

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (14:28 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून 5 दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे देश में छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
 
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में 8 जुलाई को पहुंच जाता है। सोमवार को मानसून दिल्ली को तरसता छोड़कर अपने आखिरी पड़ाव जैसलमेर और गंगानगर जिलों तक पहुंच गया था। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अनेक हिस्सों में बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली आगमन की घोषणा कर दी।
 
आईएमडी ने कहा, 'पिछले 4 दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और कई स्थानों पर बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी स्थानों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के बाकी बचे हिस्सों में दस्तक दे चुका है।'
 
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख 8 जुलाई से कुछ विलंब से, 13 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख