Publish Date: Tue, 13 Jul 2021 (11:06 IST)
Updated Date: Tue, 13 Jul 2021 (11:09 IST)
मंदसौर। भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत की आबादी असंतुलित करने में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश की आबादी को अनियंत्रित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है जो कि देश का दुर्भाग्य है।
उन्होंने कहा कि आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता 2 बच्चों के साथ, दूसरी किरण राव कहां भटकेगी बच्चे के साथ, उसकी चिंता नहीं, लेकिन दादा आमिर तीसरी खोज में जुट गए हैं। ये संदेश है एक हीरो का?
उल्लेखनीय है कि विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या नीति का ऐलान कर दिया है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी जनसंख्या नीति पर जल्द फैसला लेने की बात कर चुके हैं।