Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मानसून फिर सक्रिय, उत्तर पश्चिम भारत में 27 जून से भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 24 जून 2018 (09:57 IST)
पुणे। उत्तर भारत में 27 जून से मानसून पूर्व बारिश शुरू होने के लिए स्थिति अनुकूल है। असम के शेष क्षेत्रों में तथा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल ,दक्षिण गुजरात, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है।
 
अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, कोंकण और गोवा में तेज से अति तेज बारिश होने के आसार हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग- अलग हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
 
गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी या बारिश होने का अनुमान है।
 
उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों में गर्म हवा चल सकती है।
 
दक्षिण- पश्चिम मानसून तेलंगाना में अति सक्रिय जबकि तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में मानसून कमजोर रहा।
 
पिछले 24 घंटे मे कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तेलंगाना और केरल के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तथा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग- अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
हरियाणा, सौराष्ट्र, कच्छ, रायलसीमा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश मे मौसम शुष्क रहा।
 
झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
देश के मैदानी इलाके पश्चिम राजस्थान के चुरू में सबसे अधिक 47.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

नवीनतम

GPSC Exam Date Out: बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षा अब 1 अगस्त को; जानें समय और पूरी जानकारी

जंग में सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर की एयर स्ट्राइक

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, 2 करोड़ का इनाम,150 से ज्यादा केस, कौन है बेसरा?

अगला लेख