Publish Date: Sat, 23 Jun 2018 (18:58 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jun 2018 (19:01 IST)
मुंबई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक मुंबई का मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई है।
मुंबई में हल्की बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और ट्रैफिक जाम हो जाता है। हालांकि शनिवार को ऐसा नजर नहीं आया। प्रशासन के मुताबिक बारिश के बाद भी जाम न मिलने के पीछे यह भी हो सकता है कि सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई।
हफ्ते का अंतिम दिन होने से ऑफिस की छुट्टी थी। बीएमसी ने बंबई हाईकोर्ट को भी बताया कि उसने इस मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है।