Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 (09:16 IST)
Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 (09:24 IST)
Weather Update : बिहार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अब हल्का कोहला दिखाई देने लगा है। हालांकि मौसम में अभी ज्यादा ठंडक नहीं है। इधर नवंबर के 10 दिन गुजरने के बाद भी पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी का इंतजार है।
मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री से अधिक बना हुआ है। अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री गिरने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फ नहीं गिरने यहां ठंड ने दस्तक नहीं दी है। इस वजह से पड़ाड़ी राज्यों में मौसम गर्म बना हुआ है। श्रीनगर, शिमला, कूल्लू, मनाली, बद्रीनाथ, केदारनाथ सभी जगह अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। इस वजह से पहाड़ों पर स्थित पर्यटन स्थलों से भी पर्यटकों ने दूरी बना ली है।
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में मानसून के बाद कम बारिश की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। घना प्रदूषण भी ठंडी हवाओं को नीचे आने से रोक रहा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि हल्के पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे उत्तरी राज्यों में तापमान गिर सकता है।
दिल्ली में कैसा है मौसम : दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत से 98 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम कोहरा रहने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 (09:16 IST)
Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 (09:24 IST)