Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली से पहले फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 राज्यों में बारिश के आसार

हमें फॉलो करें होली से पहले फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 राज्यों में बारिश के आसार
, रविवार, 5 मार्च 2023 (09:10 IST)
नई दिल्ली। होली से पहले एक बार फिर देश में मौत का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुजरात के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 5 से 8 मार्च के बीच देश के 9 राज्यों में बारिश की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र में 5 से 8 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती है।
 
आईएमडी ने झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों, गुजरात के दक्षिणी हिस्सों और विदर्भ के कई हिस्सों, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण और गोवा में भी अगले 3 से 4 दिनों में बारिश और गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे। महाराष्ट्र की तुलना में गुजरात में बारिश की तीव्रता कम होगी। विदर्भ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं।
 
प्री-मानसून बारिश से निश्चित रूप से फसलों को फायदा होगा लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाएं खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्मनाक, नशे में सह-यात्री पर की पेशाब, न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था विमान