Publish Date: Sun, 12 Jan 2020 (09:02 IST)
Updated Date: Sun, 12 Jan 2020 (09:05 IST)
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमालय पहुंचने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने के बाद भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है।
हरियाणा उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानियां भी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर शुरू हो सकती है जबकि पंजाब और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक अनुसार अगले 24 घंटों के बाद एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से राजस्थान पर हवाओं का एक चक्रवात भी देखने को मिलेगा।
webdunia
Publish Date: Sun, 12 Jan 2020 (09:02 IST)
Updated Date: Sun, 12 Jan 2020 (09:05 IST)