Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Prediction : दिल्ली में 2 दिन गिरेगा पानी, इन स्‍थानों पर कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

Advertiesment
Weather Prediction
नई दिल्ली। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमालय पहुंचने की संभावना है, जिससे दिल्ली में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार रात से दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम तथा फ़रीदाबाद में बारिश शुरू होने की उम्मीद है, जो की 14 जनवरी तक जारी रहेगी, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने के बाद भूस्‍खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। यही नहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। हरियाणा उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, ओडिशा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानियां भी बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर शुरू हो सकती है जबकि पंजाब और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ है। बर्फबारी को देख रिज, कुफरी, नारकंडा, मनाली, डलहौजी, मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवक बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में पछुआ पवनों के चलते ज्यादातर इलाकों में ठिठुरनभरी सर्दी पड़ रही है और आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। पिछले 24 घंटों में बांदा और कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 4-4 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 4.6 डिग्री, फुरसतगंज में 4.8, हमीरपुर और लखीमपुर खीरी में 5.2-5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी कुछ इलाकों में शीतलहर रहने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्या को लगा बड़ा झटका, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल