Weather Update : बरसात से कहीं आफत तो कहीं मिली राहत, एमपी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (08:41 IST)
Weather Update : देशभर के कई राज्यों में बारिश (rain) के बाद इस वक्त मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जोरदार बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। मध्यप्रदेश और गुजरात में मौसम विभाग ने 18 सितंबर को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
19 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना है जिसके चलते लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 18 सितंबर) को दिनभर बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 
मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों में जोरदार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं, भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एमपी और गुजरात में भी आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
यूपी में भी बारिश के बाद मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर को नॉर्थ यूपी में मूसलधार बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में 21 सितंबर तक भारी बरसात होने की उम्मीद है।
 
गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7।6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके दक्षिण राजस्थान और उत्तरी गुजरात में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
 
मानसून की रेखा गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर सागर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा से गुजरती है और फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल के उत्तर-पूर्व की और जा रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर है, दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर समुद्र तल से 5।8 और 7।6 किलोमीटर के बीच है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास के हिस्सों में भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पूर्व भारत में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More