Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 25 May 2025
webdunia

MP : बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला और 2 लोगों को वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
, रविवार, 17 सितम्बर 2023 (20:24 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियों में बाढ़ की भयावह स्थिति हो गई है। उज्जैन में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की मदद से रविवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बाढ़ग्रस्त खेत में स्थित एक घर की छत से एक गर्भवती महिला और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचाया लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि उज्जैन जिले में लगातार बारिश के बीच सूचना मिली कि बड़नगर तहसील के सेमलिया गांव में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अपने घर में फंसा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भोपाल में उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और फंसे हुए परिवार को बचाने के लिए नागपुर से भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया।
 
पुरुषोत्तम ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर की मदद से गर्भवती महिला सहित तीन लोगों को बचा लिया गया है।
 
खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और इंदौर जिलों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेलंगाना जीतने के लिए कांग्रेस का बड़ा पैंतरा, सोनिया गांधी ने किए चुनावी वादे