Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अडाणी को मिला वीरेंद्र सहवाग का साथ, कहा- गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती

हमें फॉलो करें अडाणी को मिला वीरेंद्र सहवाग का साथ, कहा- गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती
, मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (09:56 IST)
नई दिल्ली। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे हैं। ग्रुप की कंपनियों को कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। निवेशकों के विश्वास को बहाल करने के लिए ग्रुप ने 9,000 करोड़ के कर्ज को समय पूर्व लौटाने का फैसला किया है। इस बीच अडाणी को कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। इनमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी शामिल है। इस पर कई लोगों ने सहवाग को अडाणी के शेयर खरीदने की भी सलाह दी। 
 
सहवाग ने हिंडनबर्ग-अडाणी विवाद को ग्रुप के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। भारतीय बाजार पर यह प्रहार एक सुनियोजित साजिश दिखायी पड़ती है। कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा।'
 
हालांकि इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कहा कि आपके पास अडाणी के कितने शेयर हैं? कृपा करके हमारा ज्ञानवर्धन करे! किसी उत्पाद का समर्थन करने से पहले, कृपया दर्शकों को बताएं कि आप उसका उपयोग कर रहे हैं या नहीं। एक तरफ की कहानी से काम नहीं चलेगा। आप भी हेयर ऑयल का प्रचार करते हैं लेकिन हमें शायद ही कोई बदलाव नजर आता है।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, सवाल गोरों ने अडाणी को ही क्यों बोल्ड किया, और भी बल्लेबाज हैं भारत में जैसे टाटा, बिरला, अंबानी, विप्रो, इंफोसिस, सीरम इंस्टीट्यूट, दमानी, गोदरेज आदी।

हालांकि कई लोगों ने सहवाग का समर्थन भी किया। एक ट्वीट में कहा गया, 'और ये पहली ही ओवर में पहले ही बॉल पे लगा सिक्सर... और गोरे गए स्टेडियम के बहार...' 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Male Contraceptive Pill: कहीं 'खतरे' में न पड़ जाए पुरुषत्व