khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा नेता विनय कटियार को मिली जान से मारने की धमकी

Advertiesment
Vinay Katiyar
नई दिल्ली। भाजपा नेता विनय कटियार ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
कटियार ने बताया कि उन्हें यह फोन उनके निजी नंबर पर आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कटियार ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें बुधवार रात को उस समय यह फोन आया, जब वे नॉर्थ एवेन्यू के अपने फ्लैट में थे।
 
कटियार ने कहा कि फोन करने वाले ने मुझसे पूछा कि क्या मैं विनय कटियार बोल रहा हूं, जब मैंने कहा कि हां, तो फोन करने वाले ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तुम कब तक खुद को बचाओगे, तुम्हारे पास कुछ ही दिन बचे हैं और हम तुमको मार देंगे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में 8 बच्चे बाल सम्प्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर भागे