Publish Date: Fri, 15 Nov 2019 (16:05 IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2019 (16:12 IST)
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बनने वाले भावी ट्रस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट पहले था, वह आज भी अस्तित्व में है। उसी में थोड़ा बदलाव करते हुए सरकारी ट्रस्ट बन जाएगा। बहुत अच्छा ट्रस्ट बनेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी इसी ट्रस्ट में थोड़े-बहुत बदलाव के बाद नया ट्रस्ट बनाने की वकालत की थी।
रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता विनय कटियार ने दर्शन करने के बाद कहा कि उन्हें बहुत बड़ी खुशी की अनुभूति हुई है। उन्होंने रामलला से भी कहा है कि जो परिस्थितियां थीं उसमें आप बदलाव देखेंगे। थोड़ा आशीर्वाद और दीजिए जल्दी काम शुरू हो जाएगा।